शाहीन बाग में लंगर लगाने के लिए वकील ने बेच दिया फ्लैट

शाहीन बाग में लंगर लगाने के लिए वकील ने बेच दिया फ्लैट
Spread the love

नई दिल्ली

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ करीब 2 महीने से प्रदर्शन चल रहा है। इन प्रदर्शनकारियों के लिए लोगों द्वारा लंगर लगाया जा रहा है। लंगर चलाने वालों में DS बिंद्रा भी शामिल हैं, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों के भोजन का इंतजाम करने के लिए अपना फ्लैट तक बेच दिया। शाहीन बाग में लंगर लगाने वाले DS बिंद्रा दिल्ली हाईकोर्ट में वकील हैं। प्रोटैस्ट में लोगों की सेवा करने के लिए इन्होंने अपना फ्लैट बेच दिया। उनका कहना है कि गुरुद्वारे में लंगर लगाते हैं, इससे अच्छा है कि देश के उन लोगों की सेवा की जाए जो संविधान की रक्षा के लिए त्याग कर रहे हैं। खुरेजी और मुस्तफाबाद में लंगर लगाया था, बाद में वह शाहीन बाग चले आए। उन्होंने बताया कि वह शाहीन बाग में पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं।

हम किसी से भी कैश नहीं ले रहे हैं, फिर भी पंजाबी के साथ अन्य सभी समुदायों के लोगों का साथ मिल रहा है। कोई सब्जी लेकर आ रहा है, कोई रिफाइंड तेल लेकर आ रहा है। इस तरह जनता से हर तरह की मदद मिल रही है। DS बिंद्रा ने कहा कि जब हम परिवार के 6 लोग गुरुद्वारा जाते हैं तो माथा टेकते हैं और 50-50 रुपए दान करते हैं। इससे बेहतर है कि हम मानवता के लिए काम करें। वह कहते हैं कि जो ईश्वर ने दिया है उसे लोगों की सेवा में लगाने में ही भला है। DS बिंद्रा ने बताया कि फ्लैट बेचने से पहले उन्होंने बच्चों की राय ली थी। बिंद्रा ने बताया कि उन्होंने बच्चों की सहमति से फ्लैट बेचने का फैसला किया। बता दें कि DS बिंद्रा के अलावा पंजाब से आए लोगों ने अलग से लंगर लगाया हुआ है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!