कोरोना का दहशत: नोएडा में एक कंपनी के 700 लोगों को स्वास्थ विभाग ने निगरानी में रखा

कोरोना का दहशत: नोएडा में एक कंपनी के 700 लोगों को स्वास्थ विभाग ने निगरानी में रखा
Spread the love

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी के एक व्यक्ति को कोरोना से संक्रमित होने की वजह से कंपनी के सभी 700 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिन के लिए निगरानी में रखा है। बीमारी से पीड़ित व्यक्ति इसी कंपनी में काम करता था और इटली से लौटने के बाद कई बार यहां आ चुका है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंपनी का जायजा भी लिया।

नोएडा के मुख्य चिकित्सा के अनुसार अभी कंपनी के किसी मरीज में बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। ऐसे में उन्हें अपने घर में ही अलग कमरे में रहने की सलाह दी गई है। कोरोना वायरस के प्रभाव के लक्षण मिलने पर तुरंत जानकारी देने की बात कही गई है। इसके बाद उनके नमूनों की जांच कराई जाएगी। इलाज किया जाएगा।

इस बीच पीड़ित व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है। जांच के नमूने भी दिल्ली से ही लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग को दिल्ली से इस बारे में जानकारी मिली। सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने ग्रेटर नोएडा स्थित इस कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान कंपनी में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। सभी को अपने घर में अलग रहने की हिदायत दी गई है।

बीमारी के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के निर्देश दिए गए। कंपनी को संक्रमणमुक्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। अब तक जिले में एक व्यक्ति में इस बीमारी की पुष्टि की गई है। इस मरीज के नमूने भी दिल्ली से लिए गए थे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!