प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा को महिला आयोग अध्यक्ष बनाया

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा को महिला आयोग अध्यक्ष बनाया
Spread the love

भोपाल

कमलनाथ सरकार ने तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच सोमवार को विभिन्न् आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां कर दीं। इसमें प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा को महिला आयोग और सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी को युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया है। ओझा मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगी।

मुख्यमंत्री कमलनाथ की हरी झंडी के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने शोभा ओझा को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश जारी किया। ओझा का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने से तीन साल का रहेगा। वहीं, खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने अभय तिवारी को दो साल के लिए युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सूत्रों के मुताबिक तिवारी के पर राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में सांसद निधि में आर्थिक गड़बड़ियों के आरोपों की जांच चल रही है। उल्लेखनीय है कि सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के असंतोष का बड़ा कारण निगम, मंडल व आयोगों में नियुक्ति न करना भी था। पार्टी स्तर पर कई बार इसको लेकर शिकायतें हो भी चुकी हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!