देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगई राज्यसभा के लिए मनोनीत

नई दिल्ली
राष्ट्रपति ने देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। बता दें कि राज्यसभा में 12 सदस्य राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किये जाते हैं। ये सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां होती हैं। रंजन गोगोई 17 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पद से रिटायर हुए थे।
वह पूर्वोत्तर से सर्वोच्च न्यायिक पद पर पहुंचने वाले शख्स हैं। रिटायर होने से पहले इन्हीं की अध्यक्षता में बनी बेंच ने अयोध्या के विवादित स्थल पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।