इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने के मामले में 4 लोग गिरफ्तार

इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने के मामले में 4 लोग गिरफ्तार
Spread the love

देश में कोरोना संकट के बीच अपनी जान की बाज़ी लगाकर वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टरों पर हो रहे हमले निंदनीय है। हैदराबाद के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला किया गया है। मामला सामने आते ही पुलिस ने 4 लोगों की पहचान कर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कई अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम रानीपुरा क्षेत्र में बीमार महिला के हेल्थ चेकअप के लिए गई थी, तभी कुछ लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रानीपुरा क्षेत्र में चिकित्सा विभाग का दल टाट पट्टी बाखल में कुछ महिलाओं को चेकअप के लिए साथ लेकर अस्पताल पहुंची थी। इसका रहवासियों ने विरोध किया और पुलिस के बैरिकेड तोड़कर टीम पर पथराव कर दिया।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत करवाया। पुलिस ने बताया कि टीम एक बुजुर्ग महिला को मेडिकल चेकअप के लिए लेकर जाने वाली थी। इसी को लेकर यहां पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और विवाद करने लगे। समझाने के बाद भी ये नहीं माने और पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी। इन लोगों ने पथराव भी किया। जहां एक तरफ देश इस महामारी के बीच अपनी जान की परवाह न करने वाले स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी के जस्बे को सलाम कर रहा है, वहीं इस तरह की घटना का सामने आना हैरान करने वाला है। बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का सबसे ज्यादा असर इंदौर में नजर आ रहा है। यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है, वहीं राज्य में पीड़ितों की संख्या 98 है। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!