नामी हॉस्पिटल का डॉक्टर गिरफ्तार

नामी हॉस्पिटल का डॉक्टर गिरफ्तार
Spread the love

यहां दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में एक नामी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधीकारी ने बताया कि पुलिस को रविवार शाम 5.21 बजे फोन पर सूचना मिली थी। डॉक्टर विनीत धवन (38) की पत्नी ने घरेलू हिंसा की शिकायत दी थी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके पति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वह यहां एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में डॉक्टर है। शिकायतकर्ता को कुछ चोटें भी आई हैं और चोटों के संबंध में एम्स के ट्रॉमा सेंटर से रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!