दिल्ली में भारी बारिश : गर्मी से राहत

नई दिल्ली
दिल्ली में भारी बारिश शुरू हो गई है। इससे मौसम ठंडा हो गया है। इससे पहले दोपहर तक राजधानी में धूप खिलने से उमस भरा मौसम रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश होने का अनुमान लगाया था। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में केरल के छह जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया था। बीते कुछ दिनों से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मॉनसून मेहरबान रहा। मौसम विभाग का कहना था कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी। धूप के बावजूद दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री सेंटीग्रेट पर रहा। राजधानी पटना समेत कई हिस्सों में बीते दो दिनों से धूप निकल रहा है। बाढ़ से परेशान हो चुके बिहार में धूप ने थोड़ी राहत दी है। कई हिस्सों में जलस्तर कम हो रही है। बाढ़ के हालात सुधर रहे हैं। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बादल छाए हुए हैं। मालूम हो कि बिहार में बाढ़ की चपेट में आने से करीब 97 लोगों की मौत हो गई है। वहीं असम में अभी बाढ़ का कहर जारी है।