भाजपा कार्यकर्ताओं ने 28 सार्वजनिक स्थानों पर चलाया सदस्यता अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 6 जुलाई को वाराणसी से संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरूआत करने के साथ ही देश भर में भारतीय जनता पार्टी परिवार के विस्तार के लिए समाज के विभिन्न वर्ग के विशिष्ट लोगों को प्राथिमक सदस्यता दिलाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी कड़ी में आज दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा एवं पूर्वांचल मोर्चा ने आज दिल्ली के सभी 14 जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें दिल्ली के लोगों को भाजपा की प्राथमिक 28 स्थानों पर सदस्यता ग्रहण करायी गई। कार्यक्रमों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रदेश के प्रभारी श्याम जाजू एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं सदस्यता अभियान प्रमुख व महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने सम्बोधित किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि देश व दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों के बीच एक ही चर्चा थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय तो है लेकिन इस बार भाजपा को कितनी सीटें मिलेगीं क्या भाजपा 2014 का इतिहास दोहरा पायेगी, तरह तरह के सवालों के बीच जनता जवाब भी खुद ही दे रही थी। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा अपने बूते 303 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करके पुनः भाजपा की सरकार बनाई, लेकिन जिम्मेदारी हम पर पहले से और अधिक आ गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश ने भाजपा के सबका साथ सबका विकास में अपना विश्वास जोड़ दिया है।