कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन कर पायेगें- चहल

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर दो प्रमुख संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। पहली बैठक में वर्ष 2007 से लेकर 2017 तक के सभी पार्षदों को अपने अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जिम्मेदारी दी गई। दूसरी बैठक में 280 पदाधिकारी ने हिस्सा लिया जिसमें प्रदेश, जिला और मण्डल पदाधिकारियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान पूरी दिल्ली में जन-जागरण बन कर फैल चुका है जिसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में अपनी मेहनत व संगठन के प्रति जिम्मेदारी को निभाते हुये लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया है। संगठन पर्व सदस्यता अभियान अपने चरम पर है और 11 अगस्त भी नजदीक है। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखते हुये अब क्षेत्र में और अधिक मेहनत कर जन सम्पर्क के माध्यम से लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए काम करना है। 57 प्रतिशत के अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर और जिन बूथों पर सदस्यता की संख्या कम आ रही है उन पर अब और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि समय से पूर्व दिल्ली कई राज्यों से सदस्यता अभियान में बहुत आगे है और अपनी इस स्थान को बरकरार रखने के लिए हमें और अधिक मेहनत करनी है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में सदस्यता अभियान के दौरान की गई मेहनत विजय के रूप में हमारे समाने होगी। इस बात को ध्यान में रखते हुये दिल्ली से नकारात्मक केजरीवाल सरकार के शासन को हटाने के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनान जरूरी है।