यमुना के जलस्तर पर बोले CM केजरीवाल- दिल्ली के लिए आने वाले दो दिन क्रिटिकल

नई दिल्ली
दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और आने वाले 36 से 72 घंटे भारी होंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को हरियाणा ने शाम को छह बजे 8.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है जोकि काफी ज्यादा पानी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में यमुना का जल स्तर शाम तक खतरे के निशान 205.33 से ऊपर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा से छोड़ गए पाने को दिल्ली आने में 36 से 72 घंटे लग सकते हैं। इससे जो स्थिति उत्पन्न हो सकती है उसको लेकर बैठक हुई है और जिसमें सभी संबंधित विभाग के अधिकारी और मंत्री मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जान माल को नुकसान ना पहुंचे उसके लिए सभी उपाय किए जा रहे है। राहत और बचाव काम की समीक्षा की गई। साथ ही उसके सारे इंतजाम किए जा रहे है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से अपील है कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन यमुना के किनारे रह रहे हैं लोग अपने घर छोड़कर कैंप में आ जाए। उन्होंने कहा कि लोग बार-बार टैंट छोड़कर अपने घर भाग जाते हैं। वह बता नहीं सकते कि पानी कब पहुंचेगा इसलिए लोग अपने बार-बार अपने घर ना जाए। उन्होंने बताया कि हरियाणा द्वारा छोड़े गए पानी से 23 हजार 860 लोग प्रभावित होंगे। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यमुना में पानी जब छोड़ा जाता है तो अगले 36 से 48 घंटे में दिल्ली पहुंचता है। हरियाणा से हर घंटे लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है तो इससे पानी का बहाव भी तेज हो रहा है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले 24 घंटे के अंदर ही पानी दिल्ली पहुंचने लगेगा।