ओडिशा: चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की करदी हत्या, किया सरेंडर

ओडिशा: चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की करदी हत्या, किया सरेंडर
Spread the love

पुरी
ओडिशा के पुरी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक पति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी पति उसका कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना रामबरन गांव की है। पुरी एसपी उमाशंकर दास ने बताया कि हत्या से पहले पति और पत्नी के बीच तीखी नोंकझोक हुई थी। एसपी के मुताबिक आरोपी गणेश बेउरा चेन्नै में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था।
दास ने बताया कि गणेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लग रहा था कि पत्नी का किसी और के साथ नाजायज संबंध है। इसे लेकर दोनों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। रविवार रात बात इतनी बिगड़ गई कि गणेश ने पत्नी की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पत्नी की हत्या के बाद वह उसके कटे सिर के साथ थाने में पहुंचा।
यहां उसने सारी बात बताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। महिला के परिवारवालों ने आरोप लगाया था कि चेन्नै में साथ रखते हुए आरोपी उसे प्रताड़ित करता था, इसलिए वह (दिवंगत पत्नी) वापस ओडिशा चली आई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौर कर गहन जांच पड़ताल की। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!