प. बंगाल: भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला, TMC पर लगाया आरोप

कोलकाता
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) पर लेक टाउन में शुक्रवार सुबह अज्ञात लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर कर हमला कर दिया। घोष इस दौरान मॉर्निंग वॉक और चाय पर चर्चा के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष पर बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दाैरान एक भीड ने उनको घेर कर उन पर हमला कर दिया। वे राेजाना की तरह मॉर्निग वाॅक पर जा रहे थे। इस हमले के लिए दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ये हमला किया है। उनके साथ मौजूद दो बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हो गए हैं।