प्रधानमंत्री की ऊर्जा देश निर्माण में अपनी भागीदारी दे रही है – पुरी

प्रधानमंत्री की ऊर्जा देश निर्माण में अपनी भागीदारी दे रही है – पुरी
Spread the love

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा व सकारात्मक विचार धारा देश निर्माण में अपनी सम्पूर्ण भागीदारी दे रही है। देश में ही नहीं विदेशों में जाकर उनके सर्वोच्च पुरस्कार को पाने वाले मोदी जी प्रतिपल भारत की एकता, अखण्डता व संप्रभुता के लिए काम करते रहते हैं। आज हम सब मिलकर उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के साथ-साथ जनकल्याण व समाज कल्याण के कामों को कर रहे हैं। कर्म ही पूजा है, इस वक्तव्य को सही मायने में चरितार्थ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। आज इस प्रदर्शनी में मोदी जी के कई स्वरूप हम सभी को देखने को मिले। उनका लम्बे संघर्ष के बाद राजनेता बनना, फिर मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बनना और अब विश्व में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। प्रदर्शनी को देखने के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि चित्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन के उन तमाम पहलुओं को दर्शाया गया है, जिसे देखकर प्रेरणा मिलती है। देश की सेवा करने के लिए जो आत्मविश्वास, जो उर्जा चाहिए वो मोदी जी के पास है। आज उनके जन्मदिन को पूरा देश मना रहा है। भारत माता की सर्वोच्च सेवा करने के लिए बिना रूके, सकारात्मक प्रयासों के साथ देश को विश्वगुरू बनाने की चिंता करना, उनके स्वभाव का हिस्सा है। 2014 में लोगों की आशा बनकर आये मोदी जी अब देश का विश्वास बन चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हम सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के साथ करने में सफल हुये हैं। आज स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत घर-घर में शौचालय निर्माण कराया गया है। उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन देकर हर माता, बहन को धुंए भरे जीवन से छुटकारा मिला है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं आज आंदोलन बन गया है। जन-धन योजना के तहत बैंक खातों से जोड़कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है और बिचैलियों को समाप्त कर दिया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!