शीत लहर में आंशिक कमी के बावजूद, ठंड़ का कहर जारी

शीत लहर में आंशिक कमी के बावजूद, ठंड़ का कहर जारी
Spread the love

शीत लहर में आंशिक कमी के बावजूद देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी का कहर जारी है । दिल्ली का तापमान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। उन्होंने बताया, ‘‘आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है। सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता 423 मापी गई जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आती है। रेलवे के मुताबिक खराब मौसम के कारण 21 रेलगाड़ियां पांच घंटे तक की देरी से चल रही हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी पांच घंटे की देरी से और मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चल रही है। दिल्ली के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि अधिकतम की गिरावट में कमी आ गयी है। दिल्ली में जहां अधिकतम तापमान गिरकर 9 डिग्री के आस पास आ गया था उसमें अब बढ़ोत्तरी हुई है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!