चंडीगढ़ में घरों में लगने लगे स्मार्ट मीटर

चंडीगढ़ में घरों में लगने लगे स्मार्ट मीटर
Spread the love

चंडीगढ़ बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। पहले फेज में सेक्टर-47 में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। बिजली विभाग के अनुसार जून 2020 तक 25 हजार मीटर इंडस्ट्रियल एरिया में लगाए जाएंगे। इसके बाद शहर के अन्य हिस्सों में लगाए जाएंगे। शहर की बिजली व्यवस्था को सरल और बेहतर बनाने के लिए घरों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगवाने का पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसमें करीब 260 करोड़ का खर्च आ रहा है। स्मार्ट मीटर के लगने के बाद बिजली चोरी, रीडिंग लेना, मीटर से छेड़छाड़ जैसी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सीडी सांगवान के अनुसार पहले चरण में शहर के इंडस्ट्रियल एरिया के 25 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कार्य योजना तैयार की गई है, जिस पर काम भी शुरू किया जा चुका है। शहर भर में मीटर लगाने के लिए सेक्टर-18 में ऑफिस तैयार किया गया है। स्मार्ट मीटर की खासियत यह है कि इसे छेड़ना उपभोक्ता को महंगा पड़ेगा। किसी ने इनमें गड़बड़ करने की कोशिश की तो कंपनी के कंट्रोल रूम में पता चल जाएगा। सर्विस क्रमांक, उपभोक्ता के नाम सहित जानकारी सेंट्रल सर्वर तक पहुंच जाएगी। सर्वर के माध्यम से विभागीय अधिकारी के मोबाइल पर भी अलर्ट पहुंचेगा।

इसके बाद तत्काल मोबाइल से ही उक्त कनेक्शन काटा जा सकेगा। शहर के करीब 2.20 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का प्लान है। शुरुआती दौर में अधिकतम लाइन लॉस वाले एरिया में 25 हजार मीटर लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में अधिक लॉस हो रहा है। यहां पर रीडिंग, बिलिंग और वसूली में ज्यादा समस्या हो रही है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!