ABVP- NSUI कार्यकर्ताओं में भिड़ंत: प्रियंका गांधी का ट्विट, 25 लोगों पर FIR

ABVP- NSUI कार्यकर्ताओं में भिड़ंत: प्रियंका गांधी का ट्विट, 25 लोगों पर FIR
Spread the love

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प को लेकर बीजेपी को घेरा है। प्रियंका ने यह आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है। इस हिंसक झड़प का जिम्मेदार बीजेपी को ठहराते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मंत्री गुंडों को जेल से रिहा होने के बाद उनका सम्मान करते हैं और उन्हें माला पहनाते हैं। वहीं प्रियंका के इस बयान पर बीजेपी के तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अहमदाबाद पुलिस ने एबीवीपी और एनएसयूआई के 25 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बोला बीजेपी पर हमलाः प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है। पहले इनके मंत्री गुंडों को जेल से छूटने के बाद फूल माला पहनाते थे। अब तो सड़क पर ही कानून की आंख पर पट्टी बांध दी गई है। अहमदाबाद में दो छात्र संघों के बीच झड़प की घटना के एक दिन बाद बुधवार (08 जनवरी) को अहमदाबाद पुलिस ने एबीवीपी और एनएसयूआई के 25 सदस्यों के खिलाफ दंगा भड़काने और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
गुजरात सरकार और पुलिस पर लगाया आरोपः प्रियंका ने वीडियो का उल्लेख करते हुए गुजरात सरकार के साथ पुलिस पर भी आरोप लगाया है। वीडियो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, साफ दिख रहा है कि एबीवीपी के गुंडा तत्व शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पीट रहे हैं और पुलिस मूक खड़ी है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!