अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा-‘सरप्राइज’

मुंबई
बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक खूबसूरत बच्ची आराध्या के पेरेंट्स हैं। दोनों अपनी लाडली को काफी प्यार करते हैं। आए दिन उनको आराध्या के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। लेकिन लगता है, उनके फैंस चाहते हैं कि वे तीन की जगह 4 हो जाएं। इस बात का अंदाजा अभिषेक बच्चन के हालिया ट्वीट को मिली प्रतिक्रिया से लगाया जा सकता है। दरअसल, अभिषेक ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया कि उन्होंने अपने फैन्स के लिए कुछ सरप्राइज प्लान किया है। अभिषेक के इस ट्वीट पर फैन्स ने सोचना शुरू कर दिया कि एक्टर किस सरप्राइज की बात कर रहे हैं।
कुछ लोगों ने तो ऐश की दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर अटकलें लगाना भी शुरू कर दिया। अभिषेक ने लिखा-‘हे दोस्तों! आप सभी के लिए एक सरप्राइज है। देखते रहिए!!’ इसके बाद उनका यह ट्वीट ऐश्वर्या की प्रेगनेंसी के कमेंट्स से भर गया। एक यूजर ने लिखा-‘आपकी बेटी के लिए सिबलिंग?’ एक अन्य ने पूछा- ‘दूसरा बेबी?’ अभिषेक के एक और फैन ने लिखा-‘एक और जूनियर बच्चन?’वहीं इन सबके बाद अभिषेक ने जल्द ही सरप्राइज का खुलासा किया और उन्होंने चित्रांगदा सिंह के साथ अपनी अगली फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया-‘लाइट्स, कैमरा, नोमोश्कार! पहले दिन की शूटिंग।