देश में भय और अनिश्चितता का माहौल, कोई निवेश नहीं करेगा: पी चिदंबरम

नई दिल्ही
पदोन्नति में आरक्षण को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज हंगामे के आसार हैं। वहीं राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली के गार्गी कॉलेज का मुद्दा भी संसद में प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
पी चिदंबरम
राज्यसभा में बजट 2020-21 पर चर्चा के दौरान पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज लोगों के पास पैसा नही है। किसी को भी निवेश के लिए प्रोत्साहन नहीं है। बल्कि इसके विपरीत पूरे देश में भय और अनिश्चितता का माहौल है। देश में कोई भी निवेश नहीं करेगा।
राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान से आरक्षण को हटाना चाहती है। भाजपा आरएसएस के डीएनए में आरक्षण का विरोध है। हम आरक्षण को खत्म नहीं होने देंगे। भाजपा आरक्षण की विरोधी है। वो चाहते हैं कि एससी-एसटी समुदाय कभी आगे न बढ़े।
लोकसभा में गूंजा गार्गी कॉलेज मामला
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में गार्गी कॉलेज में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया है। इस पर जवाब देते गुए मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ बाहरी लोगों ने कॉलेज में प्रवेश किया था, जो सही नहीं है। कॉलेज प्रशासन को इस पर गौर करने के लिए कहा गया है।