मिस्र : सेना ने सिनाई प्रांत में 10 आतंकवादियों को किया ढेर

मिस्र : सेना ने सिनाई प्रांत में 10 आतंकवादियों को किया ढेर
Spread the love

सिनाई प्रांत

मिस्र के सुरक्षा बलों ने सिनाई प्रांत में सुरक्षा चौकी पर हमला करने वालों 10 आतंकवादियों को मार गिराया है। मिस्र के सुरक्षाबलों के प्रवक्ता तामेर अल-रिफई ने कहा कि सुरक्षाबलों ने सिनाई प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर किये गये आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया। इस हमले में दो अधिकारियों सहित सात जवान मारे गये थे।

रिफई ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों द्वारा उपयोग किये गये वाहन को नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों ने हमले के स्थान पर आतंकवादियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। वर्ष 2013 में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के सत्ता से बेदखल होने के बाद आंकवादी हमलों में पुलिसकर्मी, सैनिक और सैकड़ो नागरिक मारे जा चुके है। अधिकतर हमलों में सिनाई के इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों समूहों को हाथ रहा है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!