झारखंड/मंत्री बादल ने कहा-निशिकांत दुबे कांग्रेस के एक भी विधायक को तोड़ कर दिखा दें तो मैं इस्तीफा दे दूंगा

कृषि मंत्री बादल ने गाेड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस के एक भी विधायक को तोड़ के दिखा दे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। कृषि मंत्री बादल शनिवार को दुमका में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बता दें कि 13 फरवरी को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह बयान दिया था कि कांग्रेस के 10 विधायक उनके (निशिकांत दुबे) के सम्पर्क में हैं और प्रदीप यादव के कांग्रेस में आने पर हेमंत सोरेन की सरकार को गिरा देंगे। इस संबंध में पूछे गए पत्रकारों के सवाल का कृषि मंत्री जवाब दे रहे थे।
बादल ने कहा कि भाजपा के नेता बिना वजह बयानबाजी कर रहे हैं। हवाबाजी नहीं चलेगी। गठबंधन अटूट है। कृषि मंत्री बादल ने कहा कि बाहर से जो नेता नसीहत दे रहे हैं, उन्हें अपने आंगन में देखना चाहिए कि बाबूलाल के आने से आपके कितने विधायक जा रहे हैं।
प्रदीप के कांग्रेस में आने से मजबूत होगी हेमंत सरकार, कृषि मंत्री बादल ने प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के सम्बन्ध में कहा कि वे हमलोगों के समान विचारधारा के हैं। उन्हें सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आशीर्वाद मिला हुआ है। दोनों नेताओं के कांग्रेस में आने से हेमंत सरकार मजबूत होगी। हमलोग उनका स्वागत करेंगे। कृषि मंत्री बादल ने कहा कि कांग्रेस अभी संघर्ष के दौर से गुजर रही है।
दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से आत्मचिंतन की जरुरत है। इरफान के खून में है कांग्रेस, उनके पिता हमारे अभिभावक प्रदीप यादव के कांग्रेस में आने की चर्चा पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की नाराजगी पर पूछे गए सवाल पर बादल ने कहा कि इरफान अंसारी मेरे भाई हैं। उनके खून में कांग्रेस है। उनके पिता फुरकान अंसारी हमलोगों के अभिभावक है।