आपकी सरकार आपके द्वार सोहागपुर में किया गया दिव्यांगजनो की समस्याओं का निराकरण

Spread the love

होशंगाबाद

कलेक्टर श्री धनंजय सिंह के निर्देशानुसार आपकी सरकार आपके द्वार विकासखंड सोहागपुर की ग्राम पंचायत करनपुर एवं रानी पिपरिया में दिव्यागंजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु क्लस्टर कैंपों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत करनपुर एवं रानी पिपरिया में दिव्यागंजनों से घर-घर जाकर सम्पर्क किया गया। उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती प्रमिला वाईकर ने बताया कि ग्राम पंचायत करनपुर में 6 एवं रानी पिपरिया में 11 दिव्यांगजनों से सम्पर्क कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई एवं दिव्यागंजनों को आवश्यक उपकरण सुविधा हेतु चयन किया गया। शिविर में उपस्थित दिव्यांगो को आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं जिन दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र की अवधि समाप्त हो गई है उन्हे रिन्यू कराने हेतु मेडिकल र्बोड मे आने की जानकारी दी गई।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!