नेहा और आदित्य की शादी को लेकर नया खुलासा

नेहा और आदित्य की शादी को लेकर नया खुलासा
Spread the love

मुंबई

सिंगिंग रिलयिटी शो इंडियन आइडल हमेशा ही सुर्खियों में रहा हैं। इंडियन आइडल 11 खत्म हो गया हैं। इस बार इंडियन आइडल आदित्य नारायण और नेहा के रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहा है। शो के दौरान दौनों ने वैंलेटाइन-डे पर शादी करने के बारे में कहा था।

दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया। लेकिन बाद में यह बात निकल कर सामने आई कि यह सब शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए गया था। इस सब का शो को फायदा भी हुआ। हाल ही में नेहा ने भी इस बात को कबूल किया हैं। यह सब कुछ शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया था। नेहा ने यह भी बताया आदित्य इस साल के अंत में अपनी गर्लफ्रैंड के साथ घर बसाने वाले हैं।

इस बारे में बात करते हुए, आदित्य के पिता उदित नारायण ने कहा कि वह अपने बेटे को शादी के लिए छेड़ते रहते हैं और उन्होंने अपने बेटे को नेहा से शादी करने के लिए कहा पर उसने नजरअंदाज कर दिया। वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहता हैं। नेहा आज की टॉप सिंगर हैं और बहुत अच्छा कर रही हैं।

उदित नारायण ने कहा अगर शादी की बातें सच होती तो हम दुनिया के सबसे खुशनसीब मां-बाप होते। बता दें नेहा और आदित्य ने गोवा बीच पर एक सॉन्ग वीडियो भी शूट किया है, जो नेहा के भाई टोनी कक्कड़ के द्वारा डायरेक्ट किया गया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!