बाॅयफ्रेंड संग मां की बर्थडे पार्टी में पहुंची मलाइका

बाॅयफ्रेंड संग मां की बर्थडे पार्टी में पहुंची मलाइका
Spread the love

मुंबई

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है कपल को अपने रिश्ते को ऑफिशयल किए लगभग 1 साल हो गया है। मलाइका और अर्जुन बी-टाउन के स्टाइलिश कपल्स में एक हैं ये कहना गलत नहीं होगा। बीते दिनों ही कपल को डिनर डेट पर स्पाॅट किया गया था। इसी बीच एक बार फिर मलाइका की बाॅयफ्रेंड संग कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। दरअसल, बीती रात मलाइका अर्जुन संग अपनी मम्मी की बर्थडे पार्टी में पहुंची थी।

इस दौरान मल्ला येलो कलर की शाॅर्ट ड्रेस में दिखीं। मिनिमल मेकअप,ओपन हेयर्स और मैहरून शेड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रही हैं। मलाइका एक बार फिर अपने लुक से लाइटलाइट चुरा ली। वहीं अर्जुन ब्लैक स्वेटशर्ट और ग्रे पैंट में हैंडसम नजर आए। मीडिया पर नजर पड़ते ही मलाइका और अर्जुन ने जमकर पोज दिए।

कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। काम की बात करें तो अर्जुन जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ ‘संदीप और पिंकी फरार’ में दिखाई देंगे।इसके अलावा वह रकुल प्रीत सिंह के साथ भी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वहीं मलाइका की बात करें तो वह डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में नजर आ रही हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!