कोरोना वायरस : भारत ने फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा अस्थायी रूप से किया रद्द

कोरोना वायरस : भारत ने फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा अस्थायी रूप से किया रद्द
Spread the love

नई दिल्ली

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच भारत ने तीन और देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। इसमें फ्रांस जर्मनी और स्पेन शामिल है। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से आने वाले उन नागरिकों के नियमित एवं ई-वीजा पर रोक लगा दी गई है जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है।

इमिग्रेशन ब्यूरो की तरफ से देर रात को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि भारत में अब तक प्रवेश नहीं करने वाले फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के ऐसे नागरिक जिनका नियमित और ई वीजा अबतक जारी हो चुका है उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई।

मंत्रालय ने मंगलवार को लोगों से कहा है कि वह चीन, इटली, ईरान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी की यात्रा करने से बचें। मंत्रालय ने लोगों से यह भी कहा है कि कोरोना के प्रसार को देखते हुए वे इन देशों में वह अनावश्यक यात्रा करने से बचें। इसके अलावा इटली और दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!