टोनी कक्कड़ संग शहनाज का क्यूट डांस

टोनी कक्कड़ संग शहनाज का क्यूट डांस
Spread the love

मुंबई

रियालिटी शो ‘बिग बाॅस 13’ के बाद अगर किसी कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा पाॅपुलैरिटी मिली है तो वह शहनाज गिल कौर। शहनाज शो के बाद भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इंस्टा पर शहनाज के फाॅलोवर्स 4 मिलियन हो गए हैं। शहनाज को बिग बॉस के बाद तुरंत बाद मुझसे शादी करोगे का हिस्सा बनने का मौका मिला। शो चाहे ज्यादा पसंद नहीं किया जा रहा, लेकिन शहनाज की पॉपुलैरिटी में कोई कमी देखने को नहीं मिली।शहनाज टिक टाॅप पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

वह गानों की वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने गोवा वाले बीच सॉन्ग पर नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ के साथ वीडियो बनाया। इस वीडियो में दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वायरल हुए इस वीडियो में शहनाज ट्रॉली में बैठी हुई हैं। वहीं टोनी उस ट्राली को धक्का मार रहे हैं। लुक की बात करें तो शहनाज मस्टर्ड कलर का ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं टोनी येलो कलर की टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की क्यूट कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि टोनी संग शहनाज संग इस टिक टॉक वीडियो को देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं। बात तो यहां तक पहुंच गई कि लोग टोनी और शहनाज को रिलेशनशिप में देखना चाहते हैं। यूजर्स चाहते हैं कि शहनाज और टोनी एक दूसरे को डेट करें। एक यूजर लिखते हैं- आप दोनों जोड़ी में काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग भी बेहतरीन लग रही है। आप दोनों प्लीज डेट कर लो, शादी भी कर लो। इस समय सोशल मीडिया पर #TonyNaaz ट्रेंड कर रहा है। सिडनाज के बाद शायद ये पहला मौका है जब शहनाज को किसी दूसरे लड़के साथ फैंस पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो शहनाज का जल्द ही सिद्धार्थ संग एक म्यूजिक वीडियो आने वाला है। बीते दिनों ही सेट से उनकी तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में कपल बारिश भीगते हुए दिख रहा था। सामने आई तस्वीर में शहनाज सिद्धार्थ का हाथ थामें दिख रही थीं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!