कोरोना बांट रहे तब्‍लीगी जमात की खोज में ताबड़तोड़ छापेमारी, छुपाने वालों पर FIR

कोरोना बांट रहे तब्‍लीगी जमात की खोज में ताबड़तोड़ छापेमारी, छुपाने वालों पर FIR
Spread the love

रांची, जेएनएन। दिल्ली में तब्लीगी मरकज में शामिल होने वाले लोगों की हर शहर में खोजबीन शुरू हो गई है। इसी क्रम में साहिबगंज, बोकारो, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग में पुलिस इनकी खोज में लगी है। साहिबगंज और बोकारो में तीन-तीन लोगों की जांच हुई है जो मरकज में शामिल होकर लौटे हैं। दिल्ली में हुए तब्लीगी मरकज में कई लोगों में कोरोना की पुष्टि होने पर सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार को राज्य मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक और मुख्य सचिव की संयुक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद ऐसे लोगों की पहचान के लिए पुलिस सक्रिय हुई है।

गोड्डा एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि जिले के तमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं और समाजसेवियों से अपील की है कि वे ऐसे लोगों की पहचान में पुलिस को सहयोग करें। सूचना देने वालों के नाम और पता गोपनीय रहेंगे। मरकज में भाग लेने के लिए छह लोग गुमला से गए थे। इसकी पुष्टि एसपी अंजनी कुमार झा ने की है। बोकारो में जिन तीन लोगों के नमूने लिए गए हैं उन्हें समेत 14 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। ये 40 दिन के लिए बोकारो दौरे पर आए थे। तभी लॉकडाउन हो गया। ये सभी मौलवी हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!