ऐश्वर्या की शादी से एक रात पहले मॉडल ने किया था जमकर हंगामा

ऐश्वर्या की शादी से एक रात पहले मॉडल ने किया था जमकर हंगामा
Spread the love

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को भारत की सबसे चर्चित शादियों में से एक माना जाता है। गुरु फिल्म के हिट होते ही दोनों ने शादी कर ली थी। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी की आज सालगिरह है। आज दोनों की शादी को 13 साल पूरे हो रहे हैं। 20 अप्रैल 2007 की शाम बच्चन परिवार के निवास ‘प्रतीक्षा’ में दोनों की शादी हुई थी।
अगली स्लाइड देखें

जैसा कि आप सभी जानते हैं अभिषेक से शादी से पहले ऐश्वर्या का नाम सलमान खान के साथ जुड़ चुका था। वहीं ऐश्वर्या से पहले 2002 में अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी, लेकिन 2003 में ये टूट गई थी। लेकिन दोनों की शादी से ठीक एक रात पहले एक घटना हुई थी जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। बीबीसी के मुताबिक अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के ठीक पहले अचानक एक नया मोड़ आ गया था।

जाह्नवी कपूर नाम की एक मॉडल ने गुरुवार की रात यानी 19 अप्रैल को प्रतीक्षा के सामने अपने हाथ की नस काट ली थी।मॉडल का दावा था कि उसकी और अभिषेक के बीच नजदीकियां फिल्म ‘दस’ की शूटिंग के दौरान बढ़ीं थीं। इतना ही नहीं मॉडल जाह्नवी कपूर ने कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। मॉडल का कहना था कि कुछ दोस्तों के सामने दोनों ने शादी भी की थी। हालांकि मॉडल ने पब्लिसिटि के लिए ऐसा किया था।जानकारी के लिए बता दें जाह्नवी नाम की इस मॉडल ने अभिषेक के साथ गाने ‘दस बहाने’ में काम किया था। जब जाह्नवी से ये पूछा गया कि उनके पास शादी का क्या सबूत है तो उन्होंने कहा कि प्यार को किसी सबूत की जरूरत नहीं होती है। बाद में आत्महत्या करने की कोशिश के आरोप में जाह्नवी को अरेस्ट कर लिया गया था। इस घटना से पूरा बच्चन परिवार हिल गया था।

 

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!