एक दिन में सर्वाधिक मरीजों के साथ देश में दूसरे नंबर पर दिल्ली

एक दिन में सर्वाधिक मरीजों के साथ देश में दूसरे नंबर पर दिल्ली
Spread the love

कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र के बाद दिल्ली देश का ऐसा दूसरा राज्य बन गया है जहां बीते एक दिन में हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में 2598, दिल्ली में 1024 और तमिलनाडु में 827 मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि, इनमें से दिल्ली का आंकड़ा एक दिन पहले का है, जिसे सरकार अगले दिन जारी करती है।

दिल्ली में सबसे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पहला मरीज बीते 2 मार्च को सामने आया था। इसके बाद से लॉकडाउन लागू होने तक दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 35 थी, लेकिन 14 अप्रैल को जब पहला चरण पूरा हुआ तो कुल मरीज 1561, 3 मई को दूसरा चरण पूरा होने पर 4549 और 16 मई को तीसरा चरण खत्म होते तक कुल मरीज 9333 दर्ज किए। इसके बाद से लॉकडाउन का चौथा चरण लागू है। 31 मई तक चलने वाले इस चरण को पूरा होने में अभी तीन दिन का वक्त शेष है और मरीजों की संख्या 16,281 हो चुकी है।
दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में 10 लाख की आबादी पर 9305 सैंपल की जांच हो रही है, जिसमें से 821 संक्रमित मिल रहे हैं। दिल्ली में कोरोना मृत्युदर 1.94 फीसदी है। कोरोना की ग्रोथ रेट चार फीसदी दर्ज की गई है। अभी तक 46.4 फीसदी रिकवरी दर्ज की गई है।
दिल्ली की स्थिति
दिन        केस
23 मई     591
24 मई      508
25 मई     635
26 मई     412
27 मई     792
28 मई     1024

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!