जानिए कैसे रखें पर्यावरण को सुरक्षित

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह होता है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना होता है। आज हम आपको पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं, उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
इस समय पूरे विश्व में कोरोना काल चल रहा है, जिसके कारण पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया था। इस लॉकडाउन की वजह से पार्यावरण को बहुत लाभ मिला। इस लॉकडाउन की वजह से पूरे देश का पर्यावरण साफ हो गया।गोरखपुर में जीईएजी में तैनात मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन से पहले विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई व कारखानों के नाम पर जल प्रदूषित खूब हो रहा था। हमें पहले इन समस्याओं से निपटने की जरुर है।उन्होंने कहा कि साल में बस एक दिन पर्यावरण को लेकर चिंता न व्यक्त करें। बल्कि अपने अंदर और दूसरों को भी इससे प्रकृति के बारें में गंभीर चिंतन कर स्वच्छता की ओर ध्यान देना चाहिए।
पर्यावरण को साफ रखने के लिए पहले अपने आसपास को स्वच्छता बनाए रखें। वहीं नदी, तलाब, पोखर आदि को कचड़ा फेंक कर दूषित न करें। पर्यावरण को बचाने के लिए जितना संभव हो साइकिल से बाहर निकले, जिससे पार्यावरण के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी सही रहे।