कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

कोरोना संक्रमण जांच और उसके बचाव के लिए सामान औऱ उपकरणों की खरीद में हुए घोटाले के आरोप को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित करीब एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं।
प्रदर्शन की जानकारी होने के चलते पहले से तैयार पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हजरतगंज गांधी प्रतिमा से आगे ही नहीं जाने दिया। कार्यकर्ताओं ने जब यहां से आगे जाने के लिए कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोक लिया। जिसको लेकर धक्का-मुक्की हुई उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि उनके सहित करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं को पुलिस के लाठीचार्ज में चोट आई है। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हुई उपकरणों की खरीद में भी घोटाला किया गया है ।