भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर में तोड़फोड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर में तोड़फोड़
Spread the love

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के कार्याकर्ताओं पर हमला करने का आरोप मढ़ा है। भाजपा का कहना है कि आप कार्यकर्ता लगातार विपक्षी दलों के नेताओं के घर पर तोड़-फोड़ कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर आप कार्यकर्ता बौखला गए है।  भाजपा ने अधिकारिक बयान में कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के पटेल नगर निवास स्थान पहुंचकर आम आदमीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घरों पर हमला किया है। शाम के वक्त अचानक से आदमी पार्टी के गुंडों ने तोड़फोड़ की और सुरक्षा गार्ड से हाथापाई भी की। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष उस वक्त घर में नहीं थे।

प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस पूरी घटना की निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में विरोधियों के साथ मारपीट करने की नई परंपरा आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नई देन है। इससे पूर्व भी 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर आम आदमी पार्टी के गुंडों द्वारा हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। इस घटना के पीछे आम आदमी पार्टी का स्थानीय नेता अंकुश नारंग और उसके समर्थक शामिल हैं।

मल्होत्रा ने बताया कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक तो ठीक है, लेकिन जिस तरह से आम आदमी पार्टी हर रोज जिस तरह से नए घोटाले कर रही है उससे दिल्ली की जनता पूरी तरह से त्रस्त है। सरकार के पास लोगों को राहत देने की जगह केवल अपनी कमियों पर पर्दा डालने और अपने मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के बचाव में विपक्षी दलों के नेताओं पर हमले करवाना ही एकमात्र काम बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसी नीति को जारी रखें तो भाजपा की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!