ओमिक्रॉन: दस मरीजों में से एक को छुट्टी

ओमिक्रॉन:  दस मरीजों में से एक को छुट्टी
Spread the love

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के दस मरीज मिले हैं। नौ मरीजों का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुका है।

महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के दस मरीज मिले हैं। जिनमें से एक स्वस्थ होकर घर लौट चुका है। शेष नौ मरीजों का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से कोई भी गंभीर मामला नहीं है। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को दी।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!