आध्यात्मिक गुरु बन महिलाओं को ठगते थे गैंग

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो आध्यात्मिक गुरु बनकर महिलाओं से ठगी की करते थे। पुलिस ने झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है।
गहने पहनकर अकेली घूमने वाली महिलाओं को आध्यात्मिक गुरु और शिष्य बताकर उनकी परेशानी खत्म करने का झांसा देकर ठगी करने वाले अन्तरराज्यीय गैंग के तीन जालसाजों को दक्षिण रोहिणी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए गैंग की महिला सदस्य अपने पति के साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में वारदात को अंजाम दे चुकी है। जेल में पति की मृत्यु होने के बाद महिला दिल्ली आकर अपने नाती और निजी ड्राइवर के साथ मिलकर ठगी का धंधा करने लगी।
जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनका रोड, लुधियाना पंजाब निवासी रजनी अरोड़ा, आशु अरोड़ा और कादीपुर गांव दिल्ली निवासी लव कुमार के रूप में हुई है। उनके पास एक कार और करीब 15 लाख रुपये के गहने बरामद हुए, जिन्हें जब्त कर लिय गया है।