प्रोटीन का विश्लेषण: पोषण तथा पूरकपोषण संबंधी जानकारी

प्रोटीन का विश्लेषण: पोषण तथा पूरकपोषण संबंधी जानकारी लेखक: डॉ. श्याम रामकृष्णन, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया बाजारों के लिए एमवे में अनुसंधान और विकास निदेशक
प्रोटीन हमारे पोषण का एक मूलभूत आधार है, जो मांसपेशियों की वृद्धि, प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए सहायक और समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इसके महत्व के बावजूद, कई व्यक्तियों को व्यस्त जीवनशैली, आहार संबंधी प्राथमिकताओं या वास्तव में कितनी मात्रा में प्रोटीन आवश्यक है, इस बारे में समझ की कमी के कारण अपनी दैनिक प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा करना चुनौतीपूर्ण लगता है। इसके अलावा, प्रोटीन सप्लीमेंटेशन के बारे में व्यापक गलत धारणाएँ हैं जो अक्सर भ्रम और गलत विकल्पों की ओर ले जाती हैं। इस लेख में ऐसे ही आम मिथकों के बारे में जानकारी के साथ, हमारे आहार में प्रोटीन की भूमिका, सप्लीमेंटेशन की आवश्यकता और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन स्रोतों को चुनने संबंधी लाभों के बारे में बताया गया है।
प्रोटीन की भूमिका और आम गलतफहमियाँ
प्रोटीन मांसपेशियों के रखरखाव, प्रतिरक्षा प्रणाली में सहायक, वजन प्रबंधन और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके सेवन के बारे में गलत धारणाएं, गलत विकल्प चुनने की तरफ ले जा सकती हैं। उदाहरण के लिए, कई लोग मानते हैं कि अधिक प्रोटीन के सेवन से अधिक मांसपेशियां बनती हैं, लेकिन तथ्य यह है कि अत्यधिक मात्रा में इसके सेवन करने से अपने आप ही अधिक मांसपेशियां नहीं बनती हैं। मांसपेशियों की वृद्धि के लिए प्रतिरोध प्रशिक्षण, उचित पोषण और रिकवरी की आवश्यकता होती है। केवल अतिरिक्त प्रोटीन के सेवन से मदद नहीं मिलेगी।
एक और मिथक यह है कि प्रोटीन सप्लीमेंट केवल बॉडीबिल्डर या एथलीटों के लिए ही होता हैं। हालांकि उन्हें प्रोटीन की अधिक आवश्यकता हो सकती है, लेकिन अन्य लोगों – जैसे शाकाहारी, वीगन, वृद्ध वयस्क और विशिष्ट स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोग – भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, प्रोटीन सप्लीमेंट से किडनी को नुकसान होने की चिंताएँ काफी हद तक निराधार हैं। जबकि संयत मात्रा में उपयोग स्वस्थ व्यक्तियों के लिए सुरक्षित है, किडनी समस्या से ग्रसित लोगों को अपने चिकित्सक से इस बारे में परामर्श कर लेना चाहिए।
प्रोटीन सप्लीमेंट्स को संपूर्ण खाद्य पदार्थों की जगह नहीं लेना चाहिए, क्योंकि उनमें आवश्यक विटामिन, खनिज और फाइबर की कमी होती है। यह विचार कि ये सप्लीमेंट्स वजन बढ़ाते हैं, यह भी गलत है – वजन बढ़ना समग्र कैलोरी मात्रा पर निर्भर करता है, न कि केवल प्रोटीन पर। वास्तव में, प्रोटीन कैलोरी मात्रा सीमित रखने के दौरान पेट को भरा रखने और दुबली मांसपेशियों को संरक्षित करके वजन प्रबंधन में सहायता करता है।
व्यस्त दिनचर्या वाले व्यक्तियों या विशेष आहार संबंधी प्रतिबंध वाले लोगों के लिए, न्यूट्रीलाइट ऑल प्लांट प्रोटीन जैसे प्रोटीन सप्लीमेंट्स विभिन्न आयु वर्गों और आहार संबंधी प्राथमिकताओं के अनुसार प्रोटीन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक स्वच्छ, टिकाऊ स्रोत प्रदान करते हैं।
➡ ગુજરાતના તમામ જિલ્લા તેમજ તાલુકાઓમાં ઉત્સાહી રિપોર્ટર, ઇન્ફોર્મર, જિલ્લા બ્યુરો તેમજ માર્કેટિંગ મેનેજરની જાહેરાત વિભાગમાં જરૂરત છે.
વધુ વિગત માટે સંપર્ક :-
➡ વ્યવસ્થાપક (લોકાર્પણ)
વૉટ્સઅપ : 84889 90300