प्रदेश के 7 जिलों में सामान्य से अधिक और 30 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज

प्रदेश के 7 जिलों में सामान्य से अधिक और 30 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज
Spread the love

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में 15 जून से 26 जुलाई तक 7 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 30 जिलों में सामान्य और 14 जिलों में कम वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले रतलाम, नीमच, उमरिया, मंदसौर, झाबुआ, भिण्ड और इंदौर हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले दतिया, श्योपुरकलां, मुरैना, दमोह, उज्जैन, ग्वालियर, बड़वानी, बुरहानपुर, शिवपुरी, खण्डवा, अशोकनगर, सिंगरौली, जबलपुर, धार, नरसिंहपुर, शाजापुर, डिण्डौरी, रीवा, रायसेन, मण्डला, सीहोर, टीकमगढ़, भोपाल, कटनी, देवास, राजगढ़, अलीराजपुर, सतना, खरगोन और सागर हैं। कम वर्षा वाले जिले अनूपपुर, छतरपुर, गुना, आगर-मालवा, हरदा, विदिशा, पन्ना, सिवनी, बैतूल, होशंगाबाद, शहडोल, बालाघाट, सीधी और छिंदवाड़ा हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!