कांग्रेस के बड़े नेता संजय सिंह भाजपा में होंगे शामिल

अमेठी के बड़े कांग्रेसी नेता संजय सिंह भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्यसभा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है तथा वह बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अगर देश उनके साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं।’’ उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं और कल भाजपा में शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अमेठी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने मीडिया से कहा, ‘‘आज के समय में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। संजय सिंह असम से कांग्रेस के पार्टी के राज्यसभा सदस्य थे। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, जहां वे चुनाव हार गए।