संगठन पर्व सदस्यता अभियान दिल्ली में कार्यकर्ताओं का उत्सव बन चुका है – हंसराज हंस

संगठन पर्व सदस्यता अभियान दिल्ली में कार्यकर्ताओं का उत्सव बन चुका है – हंसराज हंस
Spread the love

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने संगठन पर्व-सदस्यता अभियान को गति देने के लिये आज आधा दर्जन से अधिक जगहों पर सदस्यता अभियान चलाकर नये सदस्यों को बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शाहदरा झिलमिल कालोनी, गुरूद्वारा छोटे साहिबजादे फतेह नगर, हनुमान मंदिर, मादीपुर और करोल बाग में आज प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान में दिल्ली के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन अद्भुत है। आप सभी लोगों को दिल्ली के घर घर तक जाकर जन सम्पर्क के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारें मे बताकर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवानी है।सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य के नजदीक शिखर पर पहुंच चुका है। 11 अगस्त नजदीक है और इस बात का विशेष ध्यान रखते हुये आप लोगों को क्षेत्र में और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। मोदी जी की लोकप्रियता व संगठन में बढ़ता लोगों का विश्वास सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में लोगों के जुड़ने से स्पष्ट हो रहा है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!