सदस्यता अभियान को सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनाना ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है – अरूण सिंह

सदस्यता अभियान को सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनाना ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है – अरूण सिंह
Spread the love

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के करोल बाग जिले में अजमल खाँ रोड पर आज दिल्ली के व्यापारी प्रकोष्ठ ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन के विस्तार के लिए व देश निर्माण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिल्ली के व्यापारियों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई गई। ट्रिपल तलाक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आज भारी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग एक ऐसा समूह है जो हमेशा उपभोक्ताओं से घिरा रहता है। आप सभी लोग ईमानदारी से टैक्स भरकर देश निर्माण में अपनी भागीदारी तो देते हैं। जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। व्यापारी होने के साथ ही आप देश के जिम्मेदार नागरिक भी हैं।इसलिए संगठन पर्व सदस्यता अभियान में आप राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ भारत को विश्वगुरू बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी से लोगों को जोड़ने का विशेष अभियान चलाये।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!