दिल्ली भाजपा की बूथ स्तर पर सघन सदस्यता अभियान

दिल्ली भाजपा की बूथ स्तर पर सघन सदस्यता अभियान
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतिम पड़ाव पर नये सदस्य बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। इसके तहत 10 एवं 11 अगस्त को पूरे दिन सदस्यता अभियान “चलो बूथ की ओर“ कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में बूथ पर नये सदस्य बनायेंगे। प्रदेश सदस्यता प्रमुख कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि चलो बूथ की ओर कार्यक्रम में सभी सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, विधायक, मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद, विभाग, प्रकल्प एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सघन सदस्यता अभियान चलायेंगे। प्रदेश सदस्यता सह-प्रमुख श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35-ए हटाने की खुशी में दिल्ली के आम नागरिक भाजपा के निर्णय से खुश होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। लगातार कुछ लोग पार्टी कार्यालय में आकर भी सदस्यता ले रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर अनुच्छेद 370 एवं 35-ए हटाने से जम्मू कश्मीर के लोगों को क्या-क्या लाभ होंगे इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!