करीना कपूर के कजिन को डेट कर रही हैं तारा सुतारिया!

मुंबई
बाॅलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। लड़कियां उनके फैशन को फाॅलो करती हैं। फैशन के साथ-साथ तारा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी पहली फिल्म के बाद से ही तारा का फिल्मी करियर कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। अब ऐसी खबरें हैं कि तारा सुतारिया की नजदीकियां करीना कपूर खान के कजिन ब्रदर आदर जैन के साथ बढ़ रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक तारा सुतारिया और आदर जैन इन दिनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करते देखे जा रहे हैं। दोनों को अक्सर ही एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। खबरों की मानें तो दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सूत्रों से पता चला है कि तारा सुतारिया के फ्रेंडली नेचर की वजह से रिजर्व्ड रहने वाले आदर जैन के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। दोनों के बीच कई चीजें एक समान हैं। बता दें कि एक रिपोर्ट में सामने आया था कि तारा और आदर अक्सर ही एक-दूसरे के साथ पार्टीज करते देखे जाते हैं। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया था कि दोनों को डिनर डेट पर जाने से ज्यादा पार्टीज में एक-दूसरे के साथ समय बिताने से ज्यादा पसंद है। आदर जैन ने साल 2017 में फिल्म ‘कैदी बैंड’ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उनकी फिल्म लोगों पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं तारा ने फिल्म ‘स्टूडेंड ऑफ द ईयर 2’ से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्राॅफ और अन्नया पांडे थीँ। इसके अलावा तारा जल्द ही मिलन लूथरिया की फिल्म ‘RX 100’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी नजर आएंगे।