नई दिल्ली में सोनिया गांधी से कार्यकारी अध्यक्षों संग रामेश्वर उरांव ने की मुलाकात

नई दिल्ली में सोनिया गांधी से कार्यकारी अध्यक्षों संग रामेश्वर उरांव ने की मुलाकात
Spread the love

रामेश्‍वर उरांव के झारखंड कांग्रेस के नया प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी वापिस लय में लौट रही है। मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों ने मुलाकात की। इस दाैरान प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का सबने दम भरा। आने वाले दिनों में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियों के बारे में भी नेताओं ने सोनिया गांधी को जानकारी दी। कांग्रेस अध्‍यक्ष से मिलने वालों में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, इरफान अंसारी, संजय पासवान और मानस सिन्हा शामिल रहे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!