असम: 2 लाख की फेक करेंसी के साथ पकड़े गए चार बांग्लादेशी नागरिक

असम: 2 लाख की फेक करेंसी के साथ पकड़े गए चार बांग्लादेशी नागरिक
Spread the love

कछार
असम में चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारतीय मुद्रा में 2 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद किए गए हैं, ये सभी नोट सऊदी अरब की मुद्रा रियाल में जब्त किए गए हैं।पुलिस ने कहा कि छह मोबाइल हैंडसेट और 5 बांग्लादेशी पासपोर्ट भी जब्त किए गए हैं।
सिलचर में पुलिस द्वारा छापेमारी के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें आरोपियों की पहचान मो. रीपन खान, मो. कबीर सरदार, Assad Udjjaman और Jamal Munshi के रूप में की गई है। सभी चार आरोपी पिछले महीने धोखाधड़ी के मामले मेंं शामिल थे। उन्होंने 2 लाख भारतीय मुद्रा के साथ नकली सऊदी अरब रियाल का आदान-प्रदान करके एक अन्य व्यक्ति को धोखा देने की कोशिश की।
इससे दो दिन पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साउथ बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में गुरुवार मध्यरात्रि में विशेष अभियान चलाकर फिर अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसे आठ बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। इसके साथ बांग्लादेश में तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए सीमा क्षेत्र से 14 मवेशियों को भी जब्त किया है।बीएसएफ की ओर से बताया गया कि सीमावर्ती मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और नदिया जिले में चलाए गए अभियान में विभिन्न स्थानों से अवैध घुसपैठिए के साथ मवेशियों पकड़ा गया।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!