ब्लैक लॉन्ग-स्लीव ड्रेस में हाॅट अंदाज में नजर आई प्रियंका

लंदन
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी तस्वीरों की वजह से सोशल साइट पर चाईं रहती हैं। प्रियंका की ड्रेसिंग ये बताती है कि कुछ भी करने के लिए जज्बा होना चाहिए। वह अपने फैशनेबल लुक्स, स्टाइलिश अंदाज के लिए तो ग्लोइबल आइकन के नाम से फेमस हैं। इस ड्रेस की कमर के चारों ओर तरफ ट्रांसपेरेंट पैनल था, जिसे स्लिवर और गोल्ड की नेट से कवर किया गया था। इस ड्रेस में उनके क्लीवेज साफ दिख रहे थे। पीसी ने डार्क मेकअप, रेड लिपस्टिक और खुले बालों से अपने लुक को पूरा किया था। ‘देसी गर्ल’ की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर इमोशन से भरा है। इस फिल्म के जरिए पीसी 3 साल बाद बॉलीवुड कमबैक कर रही हैं। फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा प्रियंका हाॅलीवुड स्टार मिंडी कलिंग मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा प्रियंका नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में भी नजर आएंगी। इसमें वह पहली बार राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यह अरविंद अडिगा की किताब ‘द व्हाइट टाइगर’ से प्रेरित है। इसकी शूटिंग भारत में इस साल के अंत में शुरू होगी।