BSF ने मार गिराया पाक घुसपैठिया

BSF ने मार गिराया पाक घुसपैठिया
Spread the love

अमृतसर;

अमृतसर सैक्टर की बी.ओ.पी. बैरोपाल में बी.एस.एफ. की टीम ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा की तरफ लगातार बढ़ता आ रहा था, जो चेतावनी देने के बाद भी नहीं रुका और लगातार आगे बढ़ता रहा। जिसको देखते हुए बी.एस.एफ. ने गोली चला दी और पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। अधिकारियों के अनुसार घुसपैठिए की उम्र लगभग 45 वर्ष के करीब है और उससे पाकिस्तान से संबंधित कुछ सामान भी मिला है। पिछले एक सप्ताह में बी.एस.एफ. ने अमृतसर सैक्टर में यह दूसरा पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा है। यह घुसपैठिया किस नीयत से भारतीय सीमा की तरफ आ रहा था इसकी अभी तक सुरक्षा एजैंसियों को जानकारी नहीं मिली है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!