उत्तर भारत में हाड़ कंपाती ठंड, दिल्ली की सर्दी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड

उत्तर भारत में हाड़ कंपाती ठंड, दिल्ली की सर्दी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड
Spread the love

राजधानी दिल्ली में सर्दी ने फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लोधी रोड पर न्यूनतम पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सबसे कम है। वहीं, मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान सबसे कम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दिन में भी शीत लहर चल रही थी जिसके कारण लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे रहें। सड़कों पर रहने को मजबूर लोगोें ने अलाव जलाकर खुद को राहत पहुंचाई। दिल्ली के लोग बीते 10 दिनों से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। वर्ष 1997 में लगातार 13 दिनों तक कड़ाके की ठंड यानी ‘कोल्ड डे’ का दौर आया था। इस वर्ष अब तक 10 ‘कोल्ड डे’ आ चुके हैं। अगले तीन-चार दिन ऐसी स्थिति बनी रही तो 22 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। दिल्ली के सफदरजंग केन्द्र में बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से नौ डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अब अधिकतम तापमान में थोड़ा इजाफा होने और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट का अनुमान है। विभाग के अनुसार गुरुवार को पारा और गिर सकता है तथा ठंड के बढ़ने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 13 डिग्री और छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से शीतलहर जैसी स्थिति हो सकती है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी नीचे जाने पर ऐसी स्थिति बनती है। अगले सात दिनों में तापमान 18 से चार डिग्री तक रह सकता है। रेलवे को कोहरे के कारण दिसंबर से ही उत्तर भारत में यात्री ट्रेन रद्द करना पड़ रहा है। इस कड़ी में बुधवार को रिकॉर्ड 528 यात्री ट्रेन आंशिक व पूर्ण रूप से रद्द की गईं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!