धर्मशाला नहीं देश, रखना पड़ेगा नागरिकों का पूरा हिसाब : मनोहर लाल

धर्मशाला नहीं देश, रखना पड़ेगा नागरिकों का पूरा हिसाब : मनोहर लाल
Spread the love

नागरिकता संशोधन कानून पर भाजपा आलाकमान के ताजा निर्देशों के बाद सीएम मनोहर लाल ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। शुक्रवार को उन्होंने यहां कांग्रेस पर तीखे शब्दबाण छोड़े। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारा देश धर्मशाला नहीं है। यहां रहने वाले नागरिकों का पूरा हिसाब-किताब रखना पड़ेगा। हरियाणा में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने का काम शुरू कर दिया गया है। पहली जनवरी से शुरू यह काम 21 फरवरी को पूरा होगा। इससे गांव, कस्बों और शहरों में मौजूद नागरिकों की संख्या का सही आंकड़ा सामने आएगा। देश में 10 साल के बाद जनगणना होती है।

जनगणना के समय ही सभी परिवारों की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्थिति का पता करने के लिए विभिन्न जानकारियां जुटाई जाती हैं। ये निजी जानकारियां होती हैं। इन्हें राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में दर्ज किया जाता है और इन्हें कभी भी सार्वजनिक नहीं किया जाता। देश में कितने लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, कितनों के पास मकान नहीं है, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, परिवहन, पेयजल इत्यादि की कमी कहां-कहां है, यह सब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर से पता चलता है। इसकी जानकारी का उपयोग नीतियां बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किया जाता है और इसका उपयोग केंद्र व राज्य सरकारें करती हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!