दिल्ही चुनाव में दूसरी करारी हार से डगमगाई कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी ने दिया इस्तीफा

दिल्ही चुनाव में दूसरी करारी हार से डगमगाई कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी ने दिया इस्तीफा
Spread the love

नई दिल्ही

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस डगमगाती हुई नजर आ रही है। मंगलवार को नतीजे आने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बुधवार दोपहर कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के पतन का कारण बताते हुए हार स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का पतन साल 2013 में शुरू हुआ जब शीला जी मुख्यमंत्री थीं। आम आदमी पार्टी के उदय ने कांग्रेस के पूरे वोट बैंक को छीन लिया। हम इसे कभी वापस नहीं पा सके। यह वोट बैंक अब भी ‘आप’ के पास है।

मंगलवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पद से इस्तीफा दे दिया था। चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!