न्यायाधीशों का तबादला करने के आदेश जारी

न्यायाधीशों का तबादला करने के आदेश जारी
Spread the love

बिलासपुर

चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन के निर्देश पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल ने सिविल न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी किया है। सिविल जजों को अलग-अलग स्थानों में भेजा गया है। श्रम न्यायाधीश राजनादगांव विवेक गर्ग को द्वितीय सिविल जज क्लास वन राजनादगांव, श्रम न्यायाधीश बिलासपुर गंगा पटेल को तृतीय सिविल जज क्लास वन बिलासपुर, श्रम न्यायाधीश अंबिकापुर दुलार सिंह को द्वितीय सिविल जज क्लास वन अंबिकापुर, श्रम न्यायाधीश रायपुर ओम प्रकाश साहू को चतुर्थ सिविल जज क्लास वन रायपुर, श्रम न्यायाधीश महासमुंद श्रुति दुबे को द्वितीय सिविल जज क्लास वन मुंगेली में पदस्थ किया गया है।

श्रम न्यायाधीश दुर्ग यशोदा नाग को प्रथम सिविल जज क्लास वन एवं अतिरिक्त सीजेएम दुर्ग, श्रम न्यायाधीश कोरबा रूपनारायण पठारे को प्रथम सिविल जज एवं एडिशनल सीजेएम कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं बेमेतरा की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मती ममता पटेल को एफटीसी जज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी संजय अग्रवाल को एफटीसी विशेष पाक्सो एक्ट बेमेतरा और प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर प्रबोध टोप्पो को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी विशेष पाक्सो एक्ट कोर्ट मुंगेली में पदस्थ किया गया है।

सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबिकापुर मती किरण थवाईत को सरगुजा, बलरामपुर व् सूरजपुर में श्रम न्यायाधीश, अष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर ओम प्रकाश जसवाल को श्रम न्यायाधीश कोर्ट नंबर में पदस्थ किया गया है। इनके क्षेत्राधिकार में राजस्व जिला रायपुर, रायपुर म्युनिसिपल काउन्सिल क्षेत्र, बिरगांव म्युनिसिपल, धरसींवा ब्लॉक आयेगा। इसके अलावा इनके पास कोर्ट नंबर दो जिसमे रायपुर एवं गरियाबंद का अतिरिक्त चार्ज रहेगा।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!