पुलिस की गिरफ्त में गौ मांस तस्कर

रायबरेली
नसीराबाद थाना क्षेत्र में सुबह गौ मांस लेकर जा रहे बाइक सवार दो युवको को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई करते हुए दोनों युवको को नसीराबाद पुलिस को सौपा। पुलिस ने सम्बंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों युवको को जेल भेज दिया। बताते चलें कि नसीराबाद थाना क्षेत्र के चतुरपुर मोड़ भट्ठे के पास गौ मांस लेकर जा रहे बाइक सवार दो युवको को ग्रामीणों ने पकड़कर धुनाई कर दी।
सूचना पर पहुची नसीराबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों युवको ने अपना नाम सलमान कुरैसी पुत्र वसीम कुरैशी व मुजीद पुत्र मोहम्मद नजीर निवासी जीर मस्जिद ख्वाजगान थाना जायस जनपद अमेठी बताया। वहीं उक्त आरोपियों ने बताया कि वो जायस से परशदेपुर मांस देने जा रहे थे।
उधर थाना प्रभारी रवीन्द्र सोनकर ने बताया की उक्त दोनों आरोपियों को करीब 55 किलो गौ मांस के साथ गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओ मामलाा दर्ज जेल भेजा गया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो जायस से परशदेपुर गौ मांस देने देने जा रहे थे। जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाइक व मांस सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर उप निरीक्षक मोहम्मद जिब्राइल कांस्टेबल राकेश कुमार कांस्टेबल सत्यदेव कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।