कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने देवभोग के नए उत्पादों को किया लॉन्च

रायपुर
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और राष्ट्रीय कामधेनू आयोग के अध्यक्ष वल्लभ कथीरिया ने आज छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में देवभोग के तीन नवीन उत्पादों डेयरी व्हाइटनर, प्रोटीन ड्रिंक और कुकीज को लॉन्च किया। छत्तीसगढ़ में डेयरी प्रोडक्ट की दिनों दिन लोकप्रियता बढ़ते जा रही है।
दुग्ध महासंघ ने इसी श्रृखला में विश्वस्तरीय उत्पाद डेयरी व्हाइटनर, कुकीज और व्हे-प्रोटीन ड्रिंक के नाम से तीन नए डेयरी प्रोडक्ट बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध कराया है। डेयरी व्हाइटनर को आम उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए 12 ग्राम और 200 ग्राम के पाउच में बाजार में लांच किया गया है।
इसका उपयोग चाय काफी के अलावा खीर और घी बनाने के लिए भी किया जा सकता है। डेयरी व्हाइटनर की सेल्फ लाइफ ज्यादा होने तथा गुणवत्तायुक्त होने के कारण इस अधिक समय तक उपयोग के लिए रखा जा सकता है।